-उरई। जायसवाल टावर के सामने से एक मोटर साइकिल यूपी 92 एन 4624 चोरी हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

-कुठौंद। तौलकपुर के मजुरा मोतीपुर के जंगलों में आग लग गई। चरवाहों से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने फायर बिग्रेड को इत्तिला की लेकिन जंगल का रास्ता होने से दमकल गाड़ियां मौके पर नही पहुंच पा रही हैं। लोग पानी की बाल्टियों और धूल से आग बुझाने की मशक्कत में जुटे हैं।

-माधौगढ़। अमखेड़ा गांव से जालौन नगर निवासी सफी मसूद का सफेद रंग का दुर्लभ घोड़ा चोरी हो गया। घोड़ा लाखों रुपये की कीमत का बताया गया है जिससे चोरी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

-जालौन। वीरपुरा गांव में 65 वर्षीय किसान शिवप्रसाद विश्वकर्मा की कुए में गिर जाने से मौत हो गई।

Leave a comment