उरई ।चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक यात्री असंतुलित होकर पटरी पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जीआरपी के सिपाहियों ने उपचार के लिये उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

चंद्रभान (18) पुत्र आशाराम निवासी ग्राम तरीचन जनपद टीकमगढ़ (मप्र) झांसी से ग्वालियर जाने को लेकर गलत ट्रेन पर चढ़ गया ट्रेन जब उरई स्टेशन पर पहुंची तो वह नीचे उतरा और झांसी की तरफ जा रही ट्रेन पर चढ़ने लगा। ट्रेन उस समय चल रही थी लिहाजा वह नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि वह पटरी किनारे गिरा जिससे ट्रेन का पहिया उसके ऊपर से नहीं गुजरा। उसके सिर में गंभीर चोट आयी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी के सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे इलाज के लिये मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया गया है






Leave a comment