0 बिगड़े हैंडपंप दुरुस्त कराने को एआईएमआईएम ने एसडीएम को दी लिस्ट
कोंच-उरई। गर्मी का अभी आगाज भी ठीक ढंग से नहीं हुआ है लेकिन पानी की किल्लत अभी से लोगों को रुलाने लगी है। कस्बे में दर्जनों खराब हैंडपंपों की दशा नहीं सुधरने के बीच एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने कमोवेश आधा दर्जन बिगड़े हैंडपंपों की लिस्ट एसडीएम मोईन उल इस्लाम को देकर इन्हें दुरुस्त कराने की मांग की है।
एआईएमआईएम उपाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी की अगुवाई में शबाना बेगम, पुत्तनशाह, हाजी इरफान, कयूम, अरबाजखान, आमिर अंसारी, शमशाद अंसारी, हिफजुर्रहमान, कामिलखां, शाहिदखां, फरमान अंसारी, इरशाद अंसारी, फैजान अंसारी, शकील सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मोईन उल इस्लाम को मिल कर कस्बे के मुस्लिम बहुल इलाकों में बिगड़े पड़े कमोवेश सात हैंडपंपों की लिस्ट देते हुये बताया कि इन खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के प्रयास कई बार जल संस्थान के संज्ञान में डालने के बाद भी नहीं किया गया जिसके चलते अब गर्मी की आमद होते ही पानी की घोर किल्लत नमूदार होने लगी है। आने बाले दिन और भी भारी पडने बाले हैं लिहाजा मस्जिद अंसारयान के सामने, समी चक्की बालों के पास, छोटे बाबा के मकान के पास, इरशाद के मकान के पास, सभासद चुन्नी बंगम के घर के पास, मल्लूशाह के मकान के पास तथा गनी अंसारी के मकान के पास लगे हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराया जाये ताकि नागरिकों को पानी की दिक्कत न हो।






Leave a comment