कोंच-उरई। प्रेस और प्रशासन के बीच मैत्री मैच को लेकर रविवार को मीडिया कर्मियों की एक बैठक नहर निरीक्षण भवन में संपन्न हुई जिसमें आगामी 19 मार्च को प्रशासन और प्रेस का मैत्री मैच कराने पर सहमति बनी। टीम गठन के लिये सात सदस्यीय चयन समिति का गठन भी किया गया।
मीडिया कर्मियों की एक आकस्मिक बैठक नहर निरीक्षण भवन में वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी की अध्यक्षता एवं ओमप्रकाश उदैनिया के संचालन में संपन्न हुई। बैठक के एक सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा के बाद तय हुआ कि आगामी 19 मार्च को कोंच के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के ग्राउंड में पत्रकार वनाम प्रशासन जिसमें नागरिक प्रशासन, पुलिस और न्याय विभाग के अधिकारी शामिल होंगे, मैत्री मैच खेला जायेगा। पत्रकारों की टीम के गठन के लिये सात सदस्यीय चयन समिति का भी गठन किया गया जो बारह सदस्यीय टीम के नामों की घोषणा दो चार दिन में कर देगी। बैठक में पुरुषोत्तमदास रिछारिया, असद अहमद, उपजा अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री नवीन कुशवाहा, संजय सोनी, हरिओम याज्ञिक, हरीमोहन याज्ञिक, राहुल राठौर, ऋषि झा, करुणानिधि शुक्ला, सौरभ मिश्रा, दिलीप पडरी, जीतू सोनी, तरुण निरंजन, दुर्गेश कुशवाहा, रोहित राठौर, पवन अग्रवाल, बाबूराम पाल, संदीप अग्रवाल, मंटू दुवे आदि मौजूद रहे।






Leave a comment