cropped-1507865_570889906375473_2375001474427777939_n.jpg माधौगढ़ – उरई । किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार माधौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह घर में घुसकर पंद्रह वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। चालान कर पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसको न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि गुरुवार को पीड़िता किशोरी के पिता ने माधौगढ़ थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह परिवार के अन्य लोगों के साथ खेतों पर काम करने के लिए गए था। घर पर उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दीपेंद्र घर में आ धमका और जान से मारने की धमकी देकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना वाले दिन ही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था, परंतु आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई थी। रविवार को उसके गांव में ही होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार उपाध्याय ने गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। चालान कर बाद में आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment