उरई। आओ बाबा साहब व बहुजन महापुरुषों को जाने अभियान के तहत एससी, एसटी बेसिक माध्यमिक टीचर्स वैलफेयर एसोसिएशन व मिशन पे-बैक टू सोसाइटी जनपद जालौन के तत्वावधान में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के सिलसिले में 9 अप्रैल का जिला व ब्लाॅक स्तर पर अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जायेगी।
प्रतियोगिता संयोजक चै. श्यामसुंदर सिंह शास्त्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 50 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले तीन विजेताओं को डाॅ. अंबेडकर रत्न से सम्मानित किया जायेगा। निर्धन, निराश्रित और अनाथ दलित मेधावी छात्रों को नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान, सैनिक स्कूल व माॅडल स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग दिलाई जायेगी।

Leave a comment