
उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगौली में खेत पर काम कर रही दलित किशोरी को अकेला देख युवक ने पकड़ लिया और उससे जबरदस्ती की कोशिश की । छीना झपटी की आहट सुन कर पास में ही काम कर रहा किशोरी का चाचा आ गया । उसे देख कर युवक किशोरी को छोड़ कर भाग निकला लेकिन हड़बड़ी में उसकी मोटर साइकिल और मोबाइल मौके पर ही छूट गया ।
बाद में किशोरी के चाचा ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी । पुलिस ने आरोपी की मोटर साइकिल और मोबाइल कब्जे में कर उसके घर दविश दी । आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने उसके पिता और भाई को दबाब बनाने के लिए हिरासत में ले लिया । इसी बीच आरोपी के अपनी मौसी के यहाँ छुपे होने की खबर मिलने के बाद कोतवाल संजय गुप्ता ने वहाँ दविश दी जहाँ आरोपी संदीप सिंह ठाकुर ( 26 वर्ष ) पुत्र ममकेश सिंह को दबोच लिया गया । कोतवाल ने बताया उसे आइपीसी की धारा 376 ,पॉस्को एक्ट और अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम के तहत जेल भेजा जा रहा है ।






Leave a comment