उरई। एट टोल प्लाजा के पास ट्रक के टक्कर मारने से ट्रैक्टर ट्राली सड़क से उछलकर गढढे में चली गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ग्राम हरदोई गूजर निवासी सुजान सिंह (21वर्ष) पुत्र इंदल सिंह अपने रिश्तेदार के यहां गुरसराय गया था। रविवार की रात जब वह ट्रैक्टर चलाकर गांव लौट रहा था तभी रास्ते में उक्त हादसा हो गया।






Leave a comment