उरई। राठ रोड पर इंदिरा मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे में बड़ी मात्रा में गैर कानूनी ढंग से निर्मित गुटखा बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया है और गुटखे का जखीरा जब्त कर लिया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जानकारी मिली थी कि इंदिरा मार्केट में तंबाखू मिश्रित पैक बंद गुटखा बनाकर बेंचा जा रहा है। सटीक सूचना पर विभाग की टीम ने संजय विश्वनोई निवासी अजनारी रोड के नाम से संचालित उक्त दुकान में छापा मारा जहां बादशाह ब्रांड का 9 बोरा मिश्रित गुटखा बरामद किया गया। बताया जाता है कि यह गुटखा इसी दुकानदार द्वारा बनवाया भी जाता था।






Leave a comment