fire-brigradeउरई । स्टेशन रोड पर ज्वलनशील रसायनों के प्रतिष्ठान में सोमवार को सुबह आग लगने से बड़ा हादसा होते –होते टल गया ।

स्टेशन रोड पर इं.अजय इटौरिया का बुंदेलखंड साइंटिफिक केमिकल्स के नाम से प्रतिष्ठान है । सुबह लगभग 9 बजे उन्हे सूचना मिली कि उनके दफ़्तर में आग की लपटें उठ रहीं हैं । हड़बड़ाए अजय तत्काल अपने प्रतिष्ठान पहुँचे । वहाँ लगे अग्निशमन यंत्रों से उन्होने आग को नियंत्रित किया । इस बीच खबर पा कर दमकल की 2 गाडियाँ आ गई नतीजतन समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया । आग दफ़्तर से आगे नहीं बढ़ पायी जिससे स्टोर सुरक्षित बच गया वरना वहाँ रखे केमिकल के आग पकड़ने पर प्रलय हो जाती ।अजय ने बताया कि दफ़्तर  में कंप्यूटरों के साथ कुछ जरूरी कागजात आग की भेंट चढ़ गए हैं । उन्होने  सीसीटीवी कैमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान प्रकट किया ।

Leave a comment