उरई । चुनाव से लगभग फारिग होने के साथ प्रशासन एक और युद्धस्तरीय जिम्मेदारी  से जूझने में जुट पड़ा है । यह है बोर्ड परीक्षाओं को निर्विघ्न सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी । मंगलवार को जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में हुई  बैठक में इस बाबत तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया ।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएँ 16 मार्च से शुरू होंगी और 21 अप्रैल तक चलेंगी । इसके लिए जिले में 95 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं जिनमें 7 को अति संवेदनशील दर्जा दिया गया है । इनमें शामिल हें –जनता इंटर कॉलेज एट ,राजकीय इंटर कालेज सैदनगर ,जनता  सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौंद ,दयाराम द्विवेदी इंटर कालेज मऊ खुर्द ,नेहरू औद्योगिक इंटर कालेज सरसई, स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज इंगुई और श्रीकृष्ण इंटर कालेज पिरौना  । 22 अन्य परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं ।यहाँ नकल रोकने के लिए विशेष चौकसी बरती जायेगी ।

डीएम ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी सेंटर के 100 मीटर के दायरे में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी । उन्होने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे किसी कीमत पर भी नकल न होने देने के लिए मुस्तैद रहे । उन्होने परीक्षा केंद्रों पर बिजली ,पानी के इंतजाम को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों से पूंछा । कहा कि परीक्षार्थियों को बता दें कि हर हाल में परीक्षा के 15 मिनट पहले वे केंद्र में इंट्री कर लें ।

परीक्षा की व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कारवाई के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 9454417494 होगा । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस पी सिंह , अपर जिलाधिकारी आर के सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, सभी उप जिलाधिकारी और डीआइओएस राजेन्द्र बाबू व सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे ।

 

 

Leave a comment