उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के खुटमिली मे शिशु के कटे पैर मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल करके इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने बच्चे के कटे पैरों को अपने कब्जे में कर जांच के लिए अस्पताल भिजवा दिये।
उधर कदौरा के कोतवाल लालमणि सिंह का कहना है कि यह अनुमान हो रहा है जैसे किसी बच्चे की अकाल मौत के बाद उसे कही दफनाया गया होगा जहां बाद में जानवर पहुंच गये होगें उनके चिथोड़ने से शिशु के शव से पैर अलग हो गये होगें। ग्रामीणों में इसे लेकर सनसनी स्वाभाविक है। लेकिन सरसरी तौर पर इसमें किसी वारदात का अंदेशा नही किया जा रहा।

Leave a comment