उरई। पति के साथ बाइक से जा रही महिला की रास्ते में उछलकर गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कुठौंद थाने के गांव खेड़ा भगौरी दशरथ सिंह अपनी पत्नी पार्वती देवी (48वर्ष) को बैठाकर होली का सामान खरीदने उरई आये थे। लौटते समय सिरसाकलार थाना क्षेत्र के हथना गांव के पास ब्रेकर पर अचानक उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी। जिससे झटके के चलते उनकी पत्नी पार्वती उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। इसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें उठाकर पहले वे कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां से हालत खराब होने के कारण उनकों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a comment