उरई। सिरसाकलार थाने के सिमरा शेखपुर गांव में सोमवार को देर रात खेतों में आग धधक उठने से लगभग 40 एकड़ जमीन में खड़ी फसल खाक हो गई। आग लगने का कारण ज्ञात नही हो सका।
प्रभावित हुए किसानों के नाम माता प्रसाद दीक्षित, प्रयाग नारायण, राजेश, मोहित, राजेंद्र, रविंद्र, रामगोपाल, शिवशंकर, शिवनारायण, गंगाधर, झुन्नी लाल, रामाधीन, पुटटी और रामसेवक बताये गये हैं। एक किसान ने आरोप लगाया कि आग किसी दुर्घटनावश नही जानबूझकर गांव के ही किसी शरारती तत्व ने लगाई है। हालांकि सिरसाकलार के प्रभारी निरीक्षक ने इसकी पुष्टि करने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि जांच की जायेगी।

Leave a comment