कोंच-उरई। पिछले दिनों कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में रहने बाली एक महिला को मोहल्ले के ही रहने वाले दो युवकों ने घर में घुस कर मारपीट कर दी। हालांकि महिला ने पहले मामला छेड़खानी का बताया था लेकिन बाद में वह मुकर गई।
मिली जानकारी के मुताबिक विगत 1 जनवरी की दोपहर कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर की रहने वाली महिला रेश्मा बानो पत्नी आफाक जब घर में अकेली थी तभी मोहल्ले के ही नूरी और अफरोज नामक युवक उसके घर में घुस गये और महिला की मारपीट कर दी। महिला ने उसी दिन कोतवाली में छेड़खानी की तहरीर दी थी जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस को मामला मारपीट का नजर आया, बाद में महिला भी इस बात से मुकर गई कि उसके साथ छेड़खानी की गई थी, लिहाजा मंगलवार को पुलिस ने घर में घुस कर मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a comment