कोंच-उरई। कोंच के मोहल्ला गोखले नगर के रहने बाले प्रेमनारायण वर्मा के सुपुत्र दीपक वर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। दीपक ने मेरठ के सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से कृषि प्रसार विभाग में गेहूं की खेती पर अपना शोध प्रबंध तैयार किया था जिसके लिय विगत दिवस यूनीवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान यूपी के कुलाधिपतिध् राज्यपाल राम नाइक ने उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से नवाजा है। इस सम्मान के मिलने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है और दीपक को बधाइयां देने बालों का तांता लगा है।

Leave a comment