उरई। कालपी के पास मंगरौल में निर्माणाधीन पुलिस ट्रैनिंग सेंटर की कार्य प्रगति का जायजा लेने डीजी प्रशिक्षण सुलखान सिंह बुधवार को आ रहे हैं। उनके साथ अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण विश्वजीत महापात्रा भी होगे।
पांच वर्ष पहले तत्कालीन डीजी प्रशिक्षण स्व. बीएल यादव ने मंगरौल में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण की स्वीकृति दिलाई थी। इसके बाद यहां तीन वर्षों से कार्य हो रहा है जिसमें शारीरिक अभ्यास का मैदान, लैक्चर हाॅल, रंगरूटों के लिए बैरिकें व मैस आदि का निर्माण कराया जाना है। हाल की भर्ती के रंगरूटों का चुनाव के तत्काल बाद प्रशिक्षण शुरू हो जायेगा। इसलिए प्रशिक्षण विभाग के अधिकारियों का जोर है कि जल्द से जल्द प्रस्तावित सेंटर को कंपलीट करा लिया जाये।

Leave a comment