उरई। हाइवे पर फर्जी नंबर से चल रहे ट्रक को पुलिस चैकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। तीन लोगों को धोखाधड़ी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है।
एट थाने के एसआई विनोद यादव हमराह फोर्स के साथ सोमवार को टोल प्लाजा पर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक निकला जिसके कागजात देखकर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने अग्रिम छानबीन की तो उजागर हुआ कि उक्त ट्रक फर्जी नंबर डालकर चलाया जा रहा है। ट्रक के स्टाॅफ पप्पू, अनीस और निहाल शाह निवासीगण बरेखड़ा को इस मामले में गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है।






Leave a comment