0 होली के पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही
0 दो महिलायें गिरफ्तार, पांच हजार लिटर लहन नष्ट किया
कोंच-उरई। होली पर शराब पीकर दारूखोर हुड़दंग न करने पायें इसके लिये बुधवार को कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये कबूतरा डेरा पर छापा डाला जहां से तीन सौ लिटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा ड्रमों और जमीन में खोद कर बनाये गयें में भरा तकरीबन पांच हजार लिटर लहन नष्ट कर दिया। दो महिलाओं को भी मौके से गिरफ्तार किया गया था जिन्हें बाद में मुचलके भरवा कर छोड़ दिया गया।
होली और चुनावी नतीजों की आमद को देखते हुये बुधवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी की अगुवाई में एसएसआई अजयकुमार सिंह, मंडी चैकी इंचार्ज उदयपाल सिंह, खेड़ा चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह तथा भारी पुलिस बल के साथ कबूतरा डेरा पर छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई इस छापे के दौरान पुलिस को वहां कोई आदमी नहीं मिला लिहाजा उसने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आसपास के खेतों में छिपा कर रखी गई तकरीबन तीन सौ लिटर कच्ची शराब भी पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की। डेरों के चारों तरफ ड्रमों और जमीन में खोद कर बनाये गये गड्ढों में सड़ रहा लगभग पांच हजार लिटर लहन भी पुलिस ने नष्ट कर दिया। बाद में दोनों महिलाओं को मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।





Leave a comment