कोंच-उरई। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला गोष्ठी का आयोजन यहां मुरली मनोहर मंदिर में हुआ जिसमें महिला शिक्षा पर जोर दिया गया। मीरादेवी की अध्यक्षता और डॉ. नीता रेजा के मुख्य आतिथ्य व भगवती सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में संयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि जब बालिकायें अपना घर छोड़ कर दूसरे घरों में जाती हैं तो अपने साथ ढेर सारी संस्कृतियां भी लेकर जाती हैं, ऐसे में उन्हें प्यार और स्नेह की आवश्यकता होती है ताकि वे एक नई संस्कृति की संवाहक बन सकें। अंजली सोनी ने कहा कि हम आधुनिक युग में जीने का दंभ भले ही भरते हों, आज भी बालिका शिक्षा को लेकर अभिभावकों की सोच दोयम दर्जे की है। इस संकुचित मानसिकता से उबर कर बच्चियों को भी अच्छी शिक्षा दिलाने की जरूरत है। इस दौरान मनीषा चंदेरिया, अनीता सोनी, नीलम सोनी, रेनू, प्रभा, गीता, सरिता, रेखा, उमा, अंशू, माधुरी, अर्चना, नेहा आदि मौजूद रहीं। संचालन अंजली सोनी ने किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चतुर्भुज चंदेरिया, अनिल कपूर, कौशल, पुष्पांक सोनी, संजय सिंघाल आदि व्यवस्थाओं में लगे थे।





Leave a comment