उरई। एनएच पर बेकाबू ट्रक की चपेट में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस की तत्परता से ट्रक को रोक कर चालक गिरफ्तार कर लिया गया है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी राजेश सिंह भदौरिया (42वर्ष) और दीपक भदौरिया (38वर्ष) पुत्रगण नबाब सिंह और राजेश का पुत्र ऋषि (20वर्ष) उरई से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हाइवे पर आटा कस्बे के चैराहे के पास एक बुजुर्ग को बचाने में बाइक पलट गई। तभी बेकाबू ट्रक एचआर 55-5553 उन लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस भीषण दुर्घटना के बाद भारी भीड़ मौके पर इकटठा हो गई। उधर पुलिस को भी इसकी खबर मिली तो थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने दौड़कर पीछा करते हुए कुछ दूर आगे ट्रक को रोक लिया और उसके चालक शाकिर को हिरासत में ले लिया।





Leave a comment