उरई। इसे दरियादिली कहें या कुछ और जमाना इतने आगे बढ़ गया है कि पीने वालों का शौक पूरा करने के लिए चाय के ढाबे पर भी शराब मुहैया कराने की व्यवस्था कई समाजसेवी करने लगे हैं।
एट पुलिस ने पिरौना में चाय की दुकान से मध्यप्रदेश की एक पेटी देशी शराब और अन्य शराब के 24 क्वार्टर बरामद किये। इतना ही नही थानाध्यक्ष मनोज यादव ने चाय विक्रेता चंद्रप्रकाश गुप्ता की भावनाओं का ख्याल किये बिना उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि चाय वाले की उड़ान का क्षितिज कितना व्यापक होता है चंद्र प्रकाश का मनोबल गिराते हुए पुलिस को यह समझने की भी जरूरत महसूस नही हुई।







Leave a comment