कोंच-उरई। यात्री कर अधिकारी वीके आनंद ने बुधवार को कोंच में धरपकड़ अभियान चलाया जिसमें बिना कागजों के चल रहा एक तिपहिया वाहन उन्होंने सीज कर दिया है। इसके अलावा विद्यालय वाहनों को भी नोटिस जारी किये गये हैं। यात्री कर अधिकारी ने बताया है कि विद्यालयों में चल रहे वाहन फिटनेस नहीं कराते हैं और बीमा तथा परमिट भी कई स्कूल वाहनों के नहीं हैं लिहाजा ऐसे नौ वाहनों को नोटिस जारी किये गये हैं।

Leave a comment