कोंच-उरई। ग्राम ब्यौना रियासत में एक व्यक्ति सबेरे जागा और जैसे ही उसने अपने घर का दरबाजा खोला, उसके विरोधियों ने उस पर लठ बरसाने शुरू कर दिये। इस मार पिटाई में उक्त व्यक्ति बुरी तरह चुटहिल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के संतराम पुत्र विन्द्रावन सुबह तकरीबन चार बजे तब सोकर उठा और घर का दरबाजा खोल कर बाहर आया तो वहां पहले से ही घात लगाये बैठे राघवेन्द्र चैरसिया पुत्र मूलचंद्र तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला बोल कर उसे लाठी डंडों पर ले लिया। अचानक हुये इस हमले के कारण संतराम बौखला गया और बचने का प्रयास करने लगा लेकिन हमलावरों ने अपनी पूरी भड़ास उस पर निकाल दी। जब तक उसकी चिल्लाहट सुन कर गांव के और लोग बचाने को दौड़ते तब तक हमलावर अपना काम निपटा कर भाग चुके थे। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।

Leave a comment