उरई। कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा की साइकिल रोककर शोहदों ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर उन लोगों ने उग्र होकर छात्रा की पिटाई कर दी। कोतवाली में शिकायत आने के बाद पुलिस शोहदों की तलाश में जुट गई है।
चाकी की रहने वाली बीएससी की छात्रा संध्या रोज साइकिल से जालौन कस्बे में कोचिंग पढ़ने आती थी। रास्ते में छिरिया सलेमपुर का रहने वाला युवक शिवम जादौन कई बार उस पर छीटाकशीं कर चुका था। जिस पर छात्रा ने उसे फटकार कर जलील किया। फिर भी वह अपनी हरकत से बाज नही आया।
शुक्रवार को छात्रा जब कोचिंग पढ़कर गांव वापस जा रही थी तभी शिवम ने अपने एक और साथी के साथ उसका रास्ता फिर रोका जिससे संध्या बिफर पड़ी। इससे आग बबूला शिवम और उसके साथी ने संध्या की पिटाई कर डाली। मामले की रिपोर्ट पुलिस में कर दी गई है। पुलिस आरोपी युवकों को तलाश रही है।

Leave a comment