उरई। नगर के प्रतिभाशाली छात्र ने कड़े कंपटीशन में सैनिक स्कूल में दाखिले का मुकाम हासिल कर लिया है।
जालौन कस्बे में हरिश्चंद्र पैलैस के मालिक अजय प्रताप सिंह सेंगर के पांचवीं में पढ़ रहे पुत्र आयुष की तमन्ना किसी तरह सैनिक स्कूल में प्रवेश हासिल करने की थी। उसकी प्रतिभा और लगन को देखते हुए अभिभावकों ने भी उसे प्रोत्साहित करने में कसर नही छोड़ी। नतीजतन गत् वर्ष की प्रवेश परीक्षा के आधार पर सैनिक स्कूल के लिए प्रदेश भर से चयनित 54 छात्रों में आयुष को भी स्थान मिल गया। आयुष अपनी उपलब्धि से बेहद गदगद है। उसने कहा कि वह आर्मी अफसर बनकर देश की सीमाओं की रक्षा करना चाहता है।





Leave a comment