उरई। कस्बा जालौन में कोतवाली के ठीक बगल मे ओवरलोड डम्फर के पलटने से एक ही परिवार के पांच सदस्यो की मौके पर मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफतार कर जेल भेजा।
शनिवार की रात बारह बजे उरई की ओर से गिटटी लादकर आ रहा ओवरलोड ट्रक अचानक संतुलन बिगड जाने से कोतवाली के बगल में एक लौहपीटा परिवार के गाड़ी घर पर पलट गया था जिसमें तीन नाबालिग बच्चों और उनके मां-बाप की मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार को उक्त ट्रक के इस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक का नाम मुकेश पुत्र विक्रम सिह ग्राम सिमरा जिला झांसी बताया है।

Leave a comment