उरई। शहीद की विधवा से पेंशन बढ़वाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासिनी उमा देवी पत्नी स्व. राजवीर सिंह के पास कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ के चटवारा निवासी अवधेश मिश्रा का फोन आया था जिसने उनसे पेंशन बढ़वाने का लालच देकर 60 हजार रुपये सुविधा शुल्क ऐंठ लिया। बाद में उमा देवी को पता चला कि उनकी पेंशन तो पहले ही बढ़ चुकी थी। इस पर उमा देवी ने पुलिस को सूचना दी और आज अवधेश मिश्रा को किसी तरह यहां बुलवाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a comment