उरई। शौंच के लिए जा रहे युवक को पुरानी रंजिश के कारण रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से मारते-मारते विपक्षियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव निवासी रविकुमार का मंदिर पर आधिपत्य को लेकर गांव के ही दूसरे लोगों से लंबे समय से मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को सुबह जब वह शौच के लिए जा रहा था तो रास्ते में घात लगाये बैठे विपक्षियों टिंकू दुबे और सत्यम् तिवारी ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडो के प्रहार की वजह से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बाद में आरोपी भाग निकले। रवि कुमार की शिकायत के बाद जालौन पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी।

Leave a comment