उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव में गुरुवार की रात सोते समय एक महिला संदिग्ध हालत मेें जल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी गुलाब सिंह की पत्नी राजकुमारी (45वर्ष) को रात में आग की लपटों के बीच चीखते हुए सुनकर पूरे परिवार की नींद टूट गई। उसकी हालत देख परिजन सकते में आ गये और आग शांत करने का जैसे-तैसे जतन कर रात में ही वे उसे जिला अस्पताल लाये जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिवार के लोगों का कहना है कि आग बिस्तर पर जलते लैंप के गिर जाने की वजह से लगी जबकि गांव में लोगों के बीच इस संबंध में दूसरे तरह की चर्चाएं भी फैली हुईं हैं। पुलिस के मुताबिक सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment