उरई । कुठौंद में एक शिक्षक ने बैंक में जम कर बबाल मचाया । शाखा प्रबंधक को चरम सीमा पार होने के बाद पुलिस तक बुलानी पड़ी ।

इलाहाबाद बैंक की कुठौंद शाखा में राहुल कुमार नामक शिक्षक पहुँचा जो प्राथमिक विद्यालय मिहोना में सहायक अध्यापक है । उसने रख रखाव के खाते से 5 हजार रुपये नकद निकलवाने के लिए शिक्षा समिति के खाते की पासबुक वाउचर के साथ दी जिसे लेकर मैनेजर को संदेह हुआ कि इसमें शिक्षा समिति के अध्यक्ष के हस्ताक्षर फर्जी हैं । लेकिन राहुल कुमार को यह आपत्ति बर्दाश्त नहीं हुई और वह शाखा प्रबंधक से भिड़ गया ।

माहौल उग्र होता देख मैनेजर ने थाने में फोन कर दिया जिससे पुलिस आ गयी । शाखा प्रबंधक का कहना था कि राहुल शराब के नशे में मे है । पुलिस राहुल का परीक्षण कराना चाहती थी लेकिन बैंक मैनेजर ने तहरीर नहीं दी ।इसलिये पुलिस को काफी देर बाद राहुल को छोड़ना पड़ा ।

Leave a comment