कोंच-उरई। दो अलग अलग मामलों लेकिन एक ही जगह से दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक के पास से चरस तो दूसरे के पास से अबैध तमंचा बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम खेड़ा चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने अपने हमराहियों अमित, विमलेश कुमार व अश्विनी सिंह के साथ बड़ी माता इलाके में दो जगहों पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति मनचूक पुत्र सुलेमान निवासी आजाद नगर के पास से 120 ग्राम चरस बरामद की गई। उसके विरुद्ध 18/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। दूसरे फैयाज पुत्र कमरुद्दीन निवासी आजाद नगर के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा एक कारतूस बरामद हुये हैं। उसके खिलाफ 3/25 में मुकदमा कायम कर जेल भेजा गया है।







Leave a comment