
उरई। सदर सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी की हार के बाद जालौन नगर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश करके पार्टी में खलबली मचा दी। जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चैधरी की प्रतिक्रिया इसको लेकर अभी नही मिल पाई है। उनसे मोबाइल से बात करने की कोशिश की गई लेकिन नेटवर्क न मिलने के कारण लाइन कनेक्ट नही हो पाई।
जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में जालौन शहर कांगे्रस के अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से संगठन ने उनके ऊपर पूरा भरोसा जताया लेकिन इसके बावजूद वे पार्टी को किसी चुनाव में सफलता नही दिला पाये। इसे देखते हुए विधानसभा चुनाव में आये विपरीत परिणाम की जिम्मेदारी लेना उन्हें अपना जरूरी फर्ज महसूस हुआ सो उन्होंने इस्तीफा भेज दिया।
साथ में गौरीश ने यह भी कहा कि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्होंने तो इस्तीफे का कदम उठा दिया है लेकिन जिले के उन मठाधीशों को आइना देखना चाहिए जो पद तो लिए बैठे है लेकिन वोट घर के भी नही डलवा पाते। गौरीश ने कहा कि पद छोड़ने के बाद भी वे पार्टी के प्रति निष्ठावान रहकर संगठन की सेवा करते रहेगें।






Leave a comment