उरई। होली के दिन चैकडैम में डूबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नही दी न ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।
होली के दिन कुठौंद थाने के हदरुख गांव का निवासी जुग्गू (45वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिकरवार दोपहर में खेतों की ओर निकल गया था। इसी दौरान पानी से लबालब भरे चैकडैम में गिर जाने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई। मंगलवार को जब दूसरे लोगों से जुग्गू का शव चैकडैम में उतराने की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में शव को निकालकर घरवाले उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गये। पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नही दी गई।

Leave a comment