उरई। जालौन कस्बे के क्रांतिकारी अधिवक्ता गोविन्द स्वर्णकार को उनसे संबंधित मुकदमें की तारीख के दिन पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने लिखित में जालौन कोतवाल को कड़े निर्देश जारी किये हैं।
गौरतलब है कि न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ अधिवक्ता संघ द्वारा किये गये कार्य बहिष्कार से गोविंद स्वर्णकार असहमत थे जिसे लेकर नाराज अधिवक्ताओं के एक वर्ग ने उन पर हमला बोल दिया था। गोविंद स्वर्णकार ने इसका मुकदमा दायर कर रखा है। इस मुकदमें की पेशी में अपने साथ फिर कोई घटना होने की आशंका जताते हुए गोविंद स्वर्णकार ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसके बाद उनको हर पेशी पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये गये थे। इसमें शिथिलता होने पर गोविंद स्वर्णकार ने अभियोजन निदेशालय में लोकल पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के लिए ज्ञापन भेजा।
इसके मददेनजर संयुक्त निदेशक अभियोजन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र आने पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन ने जालौन कोतवाल फंुदीलाल को हिदायत दी है कि वे प्रत्येक तारीख में गोविंद स्वर्णकार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक के इस पत्र के बाद जालौन कोतवाली सतर हो गई और कोतवाल ने स्वयं इस बारे में गोविंद स्वर्णकार से संपर्क कर उनकी सुरक्षा के बाबत अपेक्षाओं को लेकर उनसे पूंछा।





Leave a comment