कोंच-उरई। होली का मौका और विधानसभा चुनाव का एक साथ मजा ले रहे हैं लोग। नव निर्वाचित विधायक मूलचंद्र निरंजन जहां लोगों का आभार जताने निकले हैं वहीं लोग उन्हें हाथों हाथ लेकर उनका जबर्दस्त स्वागत करने में लगे हैं। आज हरीराम निरंजन सेता वाले के यहां पहुंचे विधायक का इलाकाई लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधायक ने कहा कि लोगों का उन्हें अभूतपूर्व समर्थन मिला है और माधौगढ क्षेत्र की जनता ने उनमें जो भरोसा जताया है उसके लिये वह बहुत ही आभारी हैं और लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि वह क्षेत्र का चहुंमुखी विकास के लिये वह जनता के सहयोग से जहां भी जिस चीज की जरूरत होगी, कराया जायेगा। इस दौरान हरीराम, रामकुमार, रामजी, विजय रावत, तरुण निरंजन, पंकज, दिनेश अग्रवाल, शब्बीरखान, दीपक शर्मा, हेमंत अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, कंचे अग्रवाल, सोमनाथ सोनी, मुनिया बसोव, अनूप टीहर, गौरव टीहर, संदीप निरंजन, लालजी चांदनी, ओमप्रकाश लौना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment