उरई। कुठौंद पुलिस ने डेढ़ पेटी देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की सख्ती के बावजूद अवैध शराब के व्यापार पर रोक नही हो पा रही है। शराब का चस्का हर उमर और हर इलाके के लोगों की जुबान पर इस कदर चढ़ चुका है कि बेरोजगारों और रातों-रात धन्ना सेठ बनने का ख्वाब देखने वालों के लिए यह सबसे मुफीद धंधा बन गया है। जिन्होंने गांव-गांव में अपने एजेंट फैलाकर अवैध शराब की बिक्री को कुटीर व्यवसाय के रूप में पनपा दिया है।
ऐसे ही एक जनसेवी कुटीर कारोबारी की हदरुख में तब शामत आ गई जब चैकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को इसके बारे में सूचना मिली और उन्होंने जाल फैलाकर उसे दबोच लिया। उसके पास से डेढ़ पेटी देशी शराब बरामद हुई।

Leave a comment