


उरई । तेज गति से परिवार को बैठा कर जा रहे ग्रामीण की मोटर साइकिल पलट जाने से मौत हो गई जबकि 3 बच्चों सहित पत्नी को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है ।
कानपुर देहात के दून्देपुर निवासी बृजेन्द्र सिंह ( 44 वर्ष ) मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी साधना सिंह ( 40 वर्ष ) और बच्चों अनीता ( 10 वर्ष ) , काजल ( 12 वर्ष ) व अनमोल ( 7 वर्ष ) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे , चौरा के पास तेज रफ़्तार के कारण उनकी मोटरसाइकिल पलट गई जिससे पाँचों लोग सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़े और अचेत हो गए । राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुँचाया जहाँ डाक्टर ने बृजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी और बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण यहाँ से भी मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया ।





Leave a comment