उरई। कदौरा क्षेत्र में रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला जिससे सनसनी फैल गई। युवक की मौत कैसे हुई इसकी कहानी एक्सीडेंट और हत्या की अटकलों के बीच झूल रही है।
परौसा निवासी रामकुमार पुत्र रामचरन कारीगर था। बीती शाम वह बागी गांव के निवासी एक परिचित के साथ सजेहरा गांव में किसी दावत में गया था। इसके बाद उसका शव मिला। पुलिस इसे हादसा बता रही है जबकि हालात हत्या के अंदेशे की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि परिजनों ने अभी तक इस बारे में कोई रिपोर्ट नही दी।

Leave a comment