उरई। माहिल तालाब पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के उपलक्ष्य में हुरियाते गणमान्यों ने मूर्खों का दीक्षांत समारोह पूरी भव्यता से आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता इस समारोह के स्थाई अध्यक्ष बन चुके यज्ञदत्त त्रिपाठी ने ही की। जबकि संचालन गीत कवि विनोद गौतम ने किया।
सम्मेलन में गुदगुदाती हास्य रचनाएं भी पढ़ी गईं। लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम को बोरियत विहीन बनाने की चुनौती प्रदीप दीक्षित और उनकी आयोजक टीम के सामने थी लेकिन उन्होनें इसमें पूरी कामयाबी प्राप्त की जिसके लिए लोगों ने उन्हें बधाई का पात्र बताया।
इस अवसर पर मूर्ख की उपाधि धारण करने के लिए सनातन धर्म इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रकाश द्विवेदी से लेकर बसपा के नेता अवधेश निरंजन तक सहर्ष पधारे। कार्यक्रम में नेताओं, अधिकारियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, कवि, डाॅक्टर, शिक्षक नेताओं और अन्य सज्जन बनाम दुर्जन शख्सियतों को चुटीली उपाधियां बांटी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर रंग डालकर और गुलाल लगाकर होली का पूरा लुत्फ उठाया।







Leave a comment