कोंच-उरई। नदीगांव में भाजपाइयों ने केसरिया रंग व गुलाल की होली खेली। इससे पूर्व जुलुस निकला, भातपाइयों ने घर घर जाकर गुलाल लगा बड़ों से आशीर्वाद लिया। बड़ों ने भी अपेक्षा की कि यह त्यौहार सब बुराइयों को भूलकर, एक दूसरे को रंग लगा कर अपने शिकवे गिले भुलायें और एक नए कल की शुरुआत करें। हर वर्ष की तरह इस साल भी नगर व क्षेत्र में होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया गया जिसमें भाजपा के लोगों में माता प्रसाद जरोलिया, राकेश राजावत, अंशुल दीक्षित, शुभम, उमाकांत तिवारी, अवनीश, नरेंद्र गोयल, कंजे गुबरेले, विनोद सोनी, अनुज, सुरेश, सचिन राजा, रिंकू चैरसिया, अभय, यशपाल बुंदेला, संतोष सोनी, सौरव चंदेल, गुड्डू महाराज आदि मौजूद रहे। पुलिस व्यवस्था में एसओ हेमंत सिंह, सुरेन्द्र पाल, परमानंद, उदयपाल, मानवेंद्र, रवि आदि ने नगर में घूमकर लोंगो पर नजर रखी।
इधर, कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर में भी विद्या भारती द्वारा संचालित नगर की सभी शिक्षण संस्थाओं का सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें एक दूसरे को गुलाल लगा कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने का संकल्प दोहराया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष किशोरीशरण शुक्ला की अध्यक्षता, ब्रजमोहन तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं सर्वाचरण वाजपंयी, शंभूदयाल सोनी, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, ओडी गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता आदि ने होली पर्व को लेकर अपने विचारों का आदान प्रदान करते हुये कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है शिक्षा के साथ संस्कार। हमें अपनी इस थाती को संजो कर रखना होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश निरंजन, माधुरी पहारिया, सत्यप्रकाश, रामकिसुन यादव, नरोत्तम स्वर्णकार, सुनील लोहिया, राजेन्द्र दुवे, रामकृष्ण निरंजन, पूरनलाल, प्रदीप गुप्ता, ब्रजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।







Leave a comment