कोंच-उरई। गल्ला व्यापारियों द्वारा संचालित धार्मिक संस्था कोंच धर्मादा रक्षिणी सभा की विगत माह निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कराये जाने पर चर्चा की गई जिसमें अप्रैल माह में आयोजन करने पर विचार किया गया। इसके अलावा संस्था द्वारा संचालित बल्दाऊ धर्मशाला में मानदेय पर केयर टेकर नियुक्त किया गया।
कोंच धर्मादा रक्षिणी सभा यहां बल्दाऊ धर्मशाला के अलावा बल्दाऊ मंदिर, कल्याणराय मंदिर, साढ़े सोलह दशक पुरानी रामलीला का संचालन करती है। नव निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को बल्दाऊ धर्मशाला में संस्था अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी की अध्यक्षता व मंत्री मिथलेश गुप्ता के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में शपथ ग्रहण को लेकर हुई चर्चा में निकल कर आया कि अप्रैल माह में अच्छी तिथि देख कर शपथ करा ली जाये। दोनों मंदिरों की रंगाई पुताई कराने का भी प्रस्ताव पारित कर दिया गया। धर्मशाला में अभी तक मंदिर के पुजारी ही धर्मशाला की देखभाल करते रहे हैं लेकिन अब केयर टेकर अलग से नियुक्त करने पर सहमति बनी है जिसके मुताबिक बद्रीप्रसाद रेजा को धर्मशाला में मानदेय पर केयर टेकर नियुक्त कर दिया गया। इस दौरान अरविंद अग्रवाल, अखिलेश बबेले, राहुल तिवारी, साकेत पटैरया, आंमशंकर अग्रवाल, श्रीराम गुप्ता, रमेश तिवारी, दिलीप अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र सेठ, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a comment