उरई। अज्ञात कारणों से युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़ित के परिजन गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
जालौन कस्बे के मोहल्ला पहलवानबाड़ा निवासी सत्यम (19) पुत्र मुन्नालाल ने बुधवार की रात लगभग 8 बजे अज्ञात कारणों से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़ित के परिजनों ने जब उसकी गंभीर हालत देखी तो उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a comment