जालौन-उरई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की शुक्रवार से शुरू हुई स्नातक की परीक्षाओं के पहले दिन उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक महाविद्यालय में नकल भेजने का प्रयास कर रहे तीन लोगों को भी पकड़ा।
एसडीएम शीतला प्रसाद यादव व सीओ संजय कुमार शर्मा ने शुक्रवार से शुरू हुई बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। महाविद्यालयों में हो रही नकल विहीन परीक्षाओं के संचालन पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान लहरउवा स्थित क्रष्ण वल्लभ श्रवण कुमार महाविद्यालय में बाहर से नकल भेजने का प्रयास कर रहे तीन लोगों को उन्होंने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद तीनों युवकों के गलती मनाने पर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया।





Leave a comment