उरई। डिग्री काॅलेज की छात्रा को काॅलेज के पास ही खंडहर में ले जाकर तीन शोहदों ने गैंग रेप की कोशिश की। लेकिन छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और उसने 100 नंबर पर फोन कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। उसने आरोपियों में एक को नामजद किया है जबकि दो अज्ञात बताये हैं।
यह सनसनीखेज घटना कदौरा में हुई। अनीस खां डिग्री काॅलेज में पीड़ित छात्रा बीएससी में पढ़ती है। शुक्रवार को वह प्रवेश पत्र के लिए काॅलेज गई थी। लौटते समय उसे बाबर और उसके दो साथियों ने काॅलेज के पास ही दबोच लिया और एक खंडहर में ले गये। उन्होंने छात्रा से जबर्दस्ती की कोशिश की लेकिन छात्रा भी भिड़ गई। गुत्थम-गुत्था के बीच छात्रा के सारे कपड़े फट गये लेकिन वह किसी तरह उनसे बचकर भाग निकली और उसने 100 नंबर पर फोन कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गई। इस बीच शोहदे भी भाग निकले। छात्रा ने बताया कि बाबर इसके पहले भी कई बार उसके साथ छेड़खानी कर चुका था। छात्रा के परिजनों को थाने में बुलवा लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक लालबहादुर ने बताया कि उनसे तहरीर लेकर मुकदमा लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शोहदों को पकड़ने के लिए उनके ठिकाने पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a comment