जालौन-उरई। महिला से उधार लिए रुपये न लौटाने एवं मांगने पर लड़ाई, झगड़े व जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी श्रीमती ढकेली पत्नी धनसिंह ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के कन्हई, बंटोरे व बाबू ने लगभग तीन माह पहले उससे 10 हजार रुपये एक महीने के लिए उधार पर लिए थे। एक माह बाद जब उसने कन्हई से उधार के रुपए लौटाने के लिए कहा तो वह पहले तो बहाने बनाकर उसे टरकाता रहा। गुरुवार को जब उसने सख्ती से रूपए मांगे तो उक्त तीनों रुपए देने से साफ इंकार करते हुए लड़ाई, झगड़े पर आमादा हो गए। इतना नहीं उन्होंने आइंदा रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से उससे रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। उक्त संदर्भ में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के रिश्तेदारों को बुलाकर पूछतांछ की जाएगी।





Leave a comment