जालौन-उरई। ओवरलोड डंपर के पलटने से हुई पांच लोगों की मौत के मामले में तहसीलदार ने रेडक्राॅस की ओर से जारी 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की चेक मृतक के परिजनों की सोंपी।
4 मार्च को कोतवाली के सामने लोहापीटा परिवार के सोए हुए 5 लोगों पर ओवरलोड डंपर पलट गया था। जिसमें पप्पू लोहापीटा सहित उसके परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई थी। उक्त मामले में जिलाधिकारी की ओर से रेडक्राॅस द्वारा प्रदान की गई 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता की चेक तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा ने पप्पू लोहापीटा के परिजनों को सोंपी।





Leave a comment