कोंच-उरई। शुक्रवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के अवसर पर क्यूलैस फैगीन्स मच्छर जनित फाइलेरिया रोग के नियंत्रण व उन्मूलन हेतु दिनांक 20,21 व 22 मार्च 2017 को प्रस्तावित अभियान के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नदीगांव में किया गया। फाइलेरिया रोग की दवा वितरण के कार्य में लगी टीम के सदस्यों एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों, सुपरवाइजरों आदि की बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार भूपाल सिंह ने उन्हें शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई कि दवा खिलाने में क्या सावधानियां रखी जानी हैं, किसको दवा पिलानी है और किसको नहीं पिलानी है तथा कितनी मात्रा में पिलानी है। ग्राम स्तर के अन्य कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों से इस अभियान की सफलता में अपेक्षित सहयोग दिए जाने की अपील की गई। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी/चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र कुमार व उनके सहयोगी चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a comment