उरई। चमारी के पास बाइक सवार दो युवक एक ट्रक को ओवर टेक करते समय फिसल कर गिर पड़े जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये।
मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी कमलेश (30वर्ष) और पवन कुमार (26वर्ष) बाइक से रिश्तेदारी में कालपी जा रहे थे। इस दौरान चमारी नाले के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते समय उनकी बाइक फिसल गई जिससे दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।





Leave a comment