जालौन-उरई। महात्मा ज्योतिबा फुले समग्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 190 वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय प्रबोधन सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं शिक्षा की ज्योति जलाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन आदर्शों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी फाउंडेशन के संयोजक ब्रजमोहन कुशवाहा एडवोकेट ने दी।





Leave a comment